फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Army alert in Meerut Zone after terror attack in Pulwama jammu

आतंकी हमले के बाद मेरठ जोन में अलर्ट, कैंट में चप्पे- चप्पे पर सेना के जवान तैनात

Fri, 15 Feb 2019 03:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Feb 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Meerut Army alert in Meerut Zone after terror attack in Pulwama jammu
मेरठ में सेना तैनात - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा में हुए आतंकी हमले को देखते हुए सेना ने कैंट क्षेत्र में अलर्ट कर दिया है। गुरुवार रात से ही सेना ने अपनी टीमों को प्रमुख चौराहों पर तैनात कर दिया। क्विक रिस्पांस टीम ने चौराहों सहित कैंट क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कैंट क्षेत्र के गांधी बाग और रुड़की रोड पर सेना हथियारों के साथ मुस्तैद रही। रुड़की रोड से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए भी जवान तैनात रहे। जिससे संदिग्ध वाहनों को कैंट में घुसने से रोका जाए। गांधी बाग के पास कंकरखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर सेना अपने बख्तरबंद वाहन के साथ मुस्तैद रही। सेना ने खासतौर से सिविल इलाकों से जुड़ने वाले मार्ग पर खास निगेहबानी रखी है। बेगमपुल की तरफ जाने वाले मार्गों पर विशेष नजरें हैं। वहीं, सैन्य क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों की छुट्टियों के समय भी सेना ने चौकसी बरती। कैंट क्षेत्र में पड़ने वाले बाजारों में गश्त शुरू की गई है। आबूलेन, लालकुर्ती सहित अन्य मुख्य बाजारों में भी सेना की क्यूआरटी टीम गश्त कर रही है।
विज्ञापन


वहीं आतंकी हमले के बाद पूरे जोन में अलर्ट कर दिया गया। डीआईजी अखिलेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार रात में पुलिस अफसर सड़क पर उतर आए। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने हाईवे के अलावा, मुख्य होटलों, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की। कैंट क्षेत्र में सेना ने भी निगरानी बढ़ा दी। देररात तक अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देरशाम एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ दौराला जितेंद्र सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह, सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया और सभी थानेदारों के साथ बैठक की। वहीं दूसरे जिलों से सटे हाईवे पर मुख्य मार्गों पर एसपी देहात राजेश कुमार ने भी अभियान चलाया। सभी पुलिस अफसर अपने-अपने क्षेत्र की फोर्स के साथ सड़क पर उतर गये। सिटी स्टेशन, कैंट स्टेशन, भैसाली बस अड्डा, सोहराबगेट पर चेकिंग की गई। पुलिस ने होटलों में पहुंचकर वहां की व्यवस्था को परखा। 

कई होटल और ढाबों में जांच की। यहां मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने घंटाघर, बच्चा पार्क पर चेकिंग की। पुलिस ने दुपहिया और चौपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली। सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने भी इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा, इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद और इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक को साथ लेकर होटलों में चेकिंग की।

दिल्ली रोड पर भी कई स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली गई। इसी तरह शहर के अन्य सर्किल में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर देररात चेकिंग अभियान चलाया गया था। होटलों और ढाबों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस पहुंची। वहीं जीआरपी और आरपीएफ ने भी स्टेशनों पर चेकिंग की। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed