फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Angry Bajrang Dal workers created a ruckus in the police station for not registering the missing girl's missing

मेरठ : लापता युवती की गुमशुदगी दर्ज नहीं करने से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा

Wed, 05 Oct 2022 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Angry Bajrang Dal workers created a ruckus in the police station for not registering the missing girl's missing
मेरठ : लापता युवती की गुमशुदगी दर्ज नहीं करने से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव से तीन दिन पूर्व दुकान पर सामान लेने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद परिजनों को युवती का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने सोमवार देर रात थाने ने तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। परिजनों की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता मंगलवार को थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जैनपुर निवासी राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी बीते शनिवार को घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी तलाश के बाद भी युवती का सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने सोमवार देर रात युवती की गुमशुदगी की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने सुबह तक गुमशुदगी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ता युवती के परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हर्रा चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी से इन्कार किया। इस पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया। बजरंग दल के प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक चौहान ने बताया कि जैनपुर गांव से ही मुस्लिम पक्ष का एक युवक भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदेशा है कि मुस्लिम युवक ही युवती को लव जिहाद में फंसाकर फरार है। कार्यकर्ताओं की थाना प्रभारी से तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि, हंगामा बढ़ते देख थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने तुरंत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। शक के आधार पर कई जगहों पर युवती की तलाश कराई। इसके बाद परिजन व बजरंग दल कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश में दो टीम बनाकर लगाई गई हैं। जल्द युवती को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed