{"_id":"63787f6c15f8f17eb17a5fb7","slug":"meerut-advocate-anuj-gupta-membership-canceled-drug-pills-were-delivered-to-the-prisoner-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अधिवक्ता ने कारागार में बंदी को सैंडल में रखकर पहुंचाईं नशे की दो हजार गोलियां, सदस्यता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अधिवक्ता ने कारागार में बंदी को सैंडल में रखकर पहुंचाईं नशे की दो हजार गोलियां, सदस्यता खत्म
Sat, 19 Nov 2022 12:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Nov 2022 12:34 PM IST
सार
मेरठ जिला कारागार में नशे की गोलियां पहुंचाने के मामले में अधिवक्ता अनुज गुप्ता की सदस्यता खत्म कर दी गई है। अधिवक्ता ने ड्रेस में होने के बावजूद नशे की खेप जेल में पहुंचाईं।
विज्ञापन
सैंडल में नशे की गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जिला कारागार में बंद साजन उर्फ लुक्का को नशे की गोलियां पहुंचाने के आरोपी अधिवक्ता अनुज गुप्ता को मेडिकल पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
टीपीनगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती स्थित भीम नगर निवासी साजन चोरी के मामले में जिला कारागार में बंद है। जागृति विहार निवासी अधिवक्ता अनुज गुप्ता बृहस्पतिवार को साजन से मिलाई करने गया था। वह वकील की ड्रेस में था और गले में आईकार्ड भी था। तीन गेट पार करने के बाद वह साजन से मुलाकात करने पहुंच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: ताक पर नियम जोखिम में जान, जितनी सवारी बस के अंदर उतनी ही छत पर, लटक कर भी कर रहे सफर
विज्ञापन
कुछ देर बात करने के बाद जब वह सैंडल बदलने लगा तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को कुछ शक हुआ। इसके बाद सैंडल की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 2428 नशीली गोलियां बरामद हुईं। कारागार पुलिस ने तत्काल अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया। बाद में मेडिकल पुलिस के हवाले किया गया था।
भांग के साथ पकड़ा गया था युवक
17 अक्तूबर को जिला कारागार में भांग ले जाते हुए तौसीफ निवासी इंचौली को पकड़ा था। तौसीफ रस के पैकेट के बीच में भांग की पुड़िया छिपाकर लाया था। तीन गेट पार करने के बाद डिप्टी जेलर ने रस के पैकेट को खोलकर देखा था। पुड़िया का वजन 64 ग्राम था।
भांग के साथ पकड़ा गया था युवक
17 अक्तूबर को जिला कारागार में भांग ले जाते हुए तौसीफ निवासी इंचौली को पकड़ा था। तौसीफ रस के पैकेट के बीच में भांग की पुड़िया छिपाकर लाया था। तीन गेट पार करने के बाद डिप्टी जेलर ने रस के पैकेट को खोलकर देखा था। पुड़िया का वजन 64 ग्राम था।