फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Acid Attack: Nurse Injured in Lohiyanagar, Referred to Delhi, Minor Accused on the Run

Meerut: ड्यूटी के लिए निकली नर्स पर तेजाब हमला, हाथ झुलसने पर दिल्ली रेफर; आरोपी किशोर की तलाश

Wed, 24 Sep 2025 10:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 24 Sep 2025 10:59 AM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर में नर्स पर मंगलवार रात एक किशोर ने तेजाब फेंक दिया। महिला का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़िता को दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Meerut Acid Attack: Nurse Injured in Lohiyanagar, Referred to Delhi, Minor Accused on the Run
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गढ़ रोड स्थित अस्पताल में कार्यरत नर्स रुखसाना (38) पर घर से अस्पताल ड्यूटी के लिए जाते समय एक किशोर ने तेजाब फेंक दिया। इस हमले में नर्स का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन


घटना लोहियानगर कॉलोनी के आई ब्लॉक में हुई। नर्स पैदल टेंपो स्टैंड की ओर जा रही थीं, तभी पहले से घात लगाए खड़े एक किशोर ने बोतल से तेजाब फेंका और मौके से भाग निकला। पीड़िता ने चेहरा बचाने के लिए हाथ आगे कर लिया, जिससे उसका हाथ झुलस गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान: गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर बाहर दौड़े लोग
चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल नर्स को शास्त्रीनगर एल ब्लॉक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर देर रात उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पीड़िता का पति असलम राजमिस्त्री है और घटना के समय बाहर काम पर गया हुआ था।

एएसपी अंतरिक्ष जैन और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

फिलहाल हमले का कारण स्पष्ट नहीं है। पीड़िता और उसके परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पति के लौटने के बाद और जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed