फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A young man was shot, the police who went to arrest him were also fired upon, this was the result

Meerut: युवक को गोली मारी, गिरफ्तार करने गई पुलिस पर भी कर दी फायरिंग, बदमाश का ये हुआ अंजाम

Fri, 27 Jun 2025 08:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 27 Jun 2025 08:07 PM IST
सार

Encounter: दो लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी गई थी। पुलिस की आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसके बाद उसे पैर में गोली लगने पर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Meerut: A young man was shot, the police who went to arrest him were also fired upon, this was the result
एनकाउंटर। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद।

विस्तार

लोहियानगर क्षेत्र में सोमवार रात दो लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को घर से बुलाकर गोली मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कराते समय एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। उसका एक और साथी भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 

लोहियानगर थाने में लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी निवासी खलील अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 23 जून की रात उसके पुत्र अजहर को सुल्तान निवासी लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट, कामिल उर्फ कल्लू निवासी शाहजहां कॉलोनी और अनस एक शादी में जाने के बहाने बुलाकर ले गए थे। इन तीनों ने अजहर को गोली मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस ने आरएम हॉस्पिटल के पास से सुल्तान और कामिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सुल्तान ने बताया कि अजहर पर उसके दो लाख रुपये उधार थे। 23 जून की रात तीनों आरोपी अजहर को बहाने से शादी में बुलाकर ले गए थे। 
शादी के बाद सुबह पांच बजे नौशाद की दुकान के पास चौराहे पर चारों बीयर पी रहे थे। इसी दौरान तीनों का अजहर से झगड़ा होने लगा। हाथापाई होने पर अजहर ने कामिल के साथ गाली-गलौज की। आरोपियों ने अजहर को गोली मार दी। मौके से भागते हुए उन्होंने पिस्टल चिंदौड़ी पुलिया की ओर झाड़ियों में छिपा दी थी और दिल्ली भाग गए थे।
 
विज्ञापन

दिल्ली से सुल्तान और कामिल लौटे तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कराने के लिए लोहियानगर पुलिस कामिल को साथ लेकर चिंदौड़ी पुलिया पर पहुंची। यहां कामिल ने पिस्टल झाड़ियों में से उठाकर दरोगा ऋषभ गुप्ता को नाले में धक्का दे दिया। इसके बाद अपना हाथ छुड़ा लिया। वह पुलिसकर्मियों पर पिस्टल से फायरिंग कर आरोपी भागने लगा। 
 

जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद कामिल और सुल्तान को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी अनस को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed