फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A young man returning after seeing the Nauchandi fair with his brother was murdered

Meerut: भाई के साथ नौचंदी मेला देखकर लौट रहे युवक की हत्या, बाइक पर आए हमलावर, सीने में गोली मारकर फरार

Tue, 17 Jun 2025 02:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Jun 2025 02:03 AM IST
सार

Murder in Meerut: युग हॉस्पिटल के पास दो हमलावर आए और कहासुनी के बाद जुनैद को गोली मार दी। उनमें से एक आरोपी का नाम सलमान बताया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
Meerut: A young man returning after seeing the Nauchandi fair with his brother was murdered
जुनैद की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे पर युग हॉस्पिटल के सामने सोमवार रात करीब 11:30 बजे जुनैद (22) की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लिसाड़ी गेट के एक मीनारा मस्जिद निवासी जुनैद अपने चचेरे भाई सलीम के साथ नौचंदी मेले से घर लौट रहा था। सलीम के मुताबिक बाइक पर आए सलमान नाम के आरोपी ने कहासुनी के बाद जुनैद को गोली मारकर हत्या की। पुलिस सलीम से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जुनैद कपड़ा बुनाई का काम करता था। सोमवार शाम वह चचेरे भाई सलीम के साथ नौचंदी मेले में गया था। सलीम के मुताबिक घर लौटते समय पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और युग हॉस्पिटल के सामने उन्हें रोक लिया। जुनैद उनमें से एक युवक को जानता था। वह सलमान नाम लेकर उससे बात कर रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच किसी बात पर गाली-गलौज होने लगी। तभी सलमान ने तमंचा निकालकर जुनैद को सीने में गोली मार दी। जुनैद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। गोली चलने से आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बाइक सवार आरोपी भी भाग निकले।
 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस जुनैद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुनैद की हत्या की सूचना मिलने पर परिजन मोर्चरी पहुंच गए। देर रात पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
 

सलमान और उसके साथी को नहीं जानता सलीम
पुलिस की पूछताछ में सलीम ने बताया कि वह सलमान और उसके साथी के बारे में कुछ भी नहीं जानता। जुनैद के पुकारने पर ही आरोपी के नाम की जानकारी हुई। दोनों के बीच क्या विवाद था, इसकी जानकारी भी उसे नहीं है। परिजन भी किसी से रंजिश की बात से इन्कार कर हैं। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

यह भी देखें...
Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर फास्टैग लगाने के विवाद में टकराव, दो भाइयों को मारी गोली, मची भगदड़    



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed