फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A man has died in road accident in Daurala and atmosphere of sorrow in the family

हादसा: मंत्रालय में तैनात र्क्लक के पिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम, मचा कोहराम

Mon, 12 Jun 2023 06:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Jun 2023 06:52 PM IST
सार

Meerut News : एग्रीकल्चर मंत्रालय में तैनात र्क्लक के पिता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Meerut: A man has died in road accident in Daurala and atmosphere of sorrow in the family
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सकौती में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पार कर रहे किसान नरेश (60) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


सकौती गांव निवासी नरेश (60) पुत्र पीतम खेती करते थे। उनके दो पुत्र नितिन व सचिन है, जबकि एक बेटी रेनू है। उसकी शादी साहिबाबाद में हुई है। बड़ा बेटा नितिन पुणे में आईटी कंपनी में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा सचिन एग्रीकल्चर मंत्रालय में र्क्लक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का हंगामा, मवाना में धर्म परिवर्तन का आरोप

सोमवार को नरेश अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से गए थे। वापस लौटने के दौरान उन्होंने हाईवे किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर दी और दूसरी दिशा में खड़े अपने परिचित से मिलने के लिए पैदल हाईवे पार करने लगे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उन्हें घायल हालत में सीएचसी दौराला में भर्ती कराया। 

वहीं, उनकी हालत गंभीर देखते हुए मोदीपुरम स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद नरेश ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम

वहीं, फोन पर दोनों बेटों को पिता की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिली तो दोनों वहां से रवाना हो गए। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मृतक नरेश के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed