फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A drunkard kidnapped a six-year-old girl from a birthday party, took her to the ruins and raped her.

Meerut: बर्थडे पार्टी से छह साल की बच्ची को अगवा कर ले गया शराबी... खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म

Sun, 26 Jan 2025 01:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 26 Jan 2025 01:31 PM IST
सार

पार्टी में सभी लोग डांस में व्यस्त थे, तभी शराबी युवक बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची को तलाश करते हुए परिजन पास ही एक खंडहर में पहुंचे तो वहां आरोपी मिल गया।

विज्ञापन
Meerut: A drunkard kidnapped a six-year-old girl from a birthday party, took her to the ruins and raped her.
rape demo - फोटो : File Photo

विस्तार

एक बर्थ डे पार्टी में शराब युवक छह साल की बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 

गढ़ रोड स्थित कालोनी में शनिवार रात हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ भांजी के जन्म उत्सव में आई हुई थी। देर रात सभी लोग डीजे पर नाच गाना कर रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी निवासी एक शराबी युवक छह साल की बच्ची का अपहरण कर एक खंडहर में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली तो तलाश शुरू की गई। खंडहर में गए तो वहां आरोपी अमित कश्यप बच्ची के पास मिला। 
परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपी की धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर आरोपी को गिरफ्तार किया और अपने साथ थाने ले गई। सदर देहात मौके पर पहुंचे और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। सीओ सदर देहात ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed