Meerut : आग का गोला बनी चलती हुई कार, चालक ने कूदकर बचाई जान, लोगों में मचा हड़कंप
Meerut News : मेरठ में रोड पर चलती हुई कार अचानक आग का गोला बन गई। वहीं, कार चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
विस्तार
मेरठ जनपद में मोदीपुरम के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कार अचानक आग का गोला बन गई। हालांकि कार चालक किसी तरह बाहर निकल गया और अपनी जान बचा ली। इस दौरान वहां मौजूद दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।
बागपत के गांव किरठल का रहने वाला राजीव पुत्र राजेंद्र अपनी टाटा जेस्ट गाड़ी संख्या नंबर यूपी-17 ऐ. टी 4126 में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जिटौली फ्लाईओवर के नीचे बने सीएनजी पंप पर गैस भरवाकर बुकिंग लेने के लिए निकला था। जब उसकी कर पंप से कुछ ही दूरी पर पहुंची तो कार में आग लग गई। वहीं, आग लगती देख चालक राजीव अपनी कार को सड़क किनारे लगाकर भाग निकला। देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। वहीं, कार में आग लगती देख आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर भाग निकले।
यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज
सूचना पर पहुंची डायल-112 ने सीएनजी पंप पर आने वाले सभी वाहनों को रुकवाया और इसकी सूचना पल्लवपुरम थाना पुलिस को दी। चालक राजीव ने बताया कि वह कल अपनी कार से मेरठ बुक लेकर आया था और आज बुक लेकर जाने वाला था। इससे पहले वह जिटौली फ्लाईओवर के नीचे सीएनजी पंप पर गैस भरवा कर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज
उधर, आसपास के लोगों कहना है कि सूचना देने के बाद भी दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। बताया गया कि कार पूरी तरह जल चुकी है।