फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 400 kg of explosives seized in Lala ka Bazar and Kesarganj; brought for manufacturing firecracker

यूपी: मेरठ में 400 किलो विस्फोटक बरामद, यह था मंसूबा; लाला का बाजार के अलावा केसरगंज और रोहटा में छापा

Thu, 10 Sep 2026 12:03 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 10 Sep 2026 12:03 AM IST
सार

देहली गेट पुलिस ने लाला का बाजार, रेलवे रोड पुलिस ने केसरगंज में और रोहटा थाना पुलिस ने मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर छापा मारा। शहर में घनी आबादी में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली, जो कि बड़े हादसे का सबब बन सकती थी। 

विज्ञापन
Meerut: 400 kg of explosives seized in Lala ka Bazar and Kesarganj; brought for manufacturing firecracker
लाला का बाजार में छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले पटाखे बनाने के लिए मेरठ में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री आ गई है। बुधवार को पुलिस ने शहर में रेलवे रोड थाना क्षेत्र के केसर गंज और देहली गेट थाना क्षेत्र के लाला का बाजार में छापा मारकर भारी मात्रा में विस्फोटक मिश्रण बरामद किया। इस सामग्री का प्रयोग दिवाली के लिए पटाखे बनाने में किया जाना था।
विज्ञापन

पुलिस ने विस्फोटक सामग्री मंगाने वाले गौरव मोहन निवासी 56 केसरगंज मंडी गेट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, यदि यह विस्फोटक किसी हादसे की चपेट में आता तो आसपास के इलाके के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। पूछताछ में गौरव ने बताया कि पटाखा बनाने के लिए यह सामग्री मंगाई गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक बड़ी मात्रा में पहुंचाया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों को अलग-अलग लोकेशन पर लगाया गया। जांच के दौरान दो ठिकाने सामने आए। एक लोकेशन देहलीगेट के लाला का बाजार की थी, जबकि दूसरी रेलवे रोड क्षेत्र की। बुधवार को सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने लाला का बाजार स्थित कॉम्प्लेक्स को घेर लिया।
 
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक राखी की दुकान में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखा गया है। पुलिस टीमों ने पूरे परिसर की तलाशी शुरू की। एक दुकान की तलाशी के दौरान कई कट्टे बरामद हुए। कट्टों में विस्फोटक भरा मिला। लाला का बाजार में कार्रवाई के साथ ही पुलिस की दूसरी टीमों ने रेलवे रोड थाना क्षेत्र केसरगंज में छापा मारा। यहां भी पटाखे बनाने में प्रयुक्त होने वाला विस्फोटक मिश्रण बरामद हुआ। दोनों स्थानों से बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक तौर पर मिली सामग्री की कुल मात्रा करीब 400 किलोग्राम बताई जा रही है।
 

रोहटा में भी पटाखा फैक्टरी में छापा
मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर स्थित पटाखा फैक्टरी के गोदाम पर भी पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापा मारा। यहां लाखों रुपयों के माल को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील किया। मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर दहिया धर्मकांटे के सामने गोदाम में यह कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार, रोहटा थाना प्रभारी पूजा पवार समेत भारी पुलिस बल मौजूद था।

ये भी देखें...
मस्जिद ध्वस्तीकरण: इमरान मसूद बोले- सहारनपुर को संभल बनाने की साजिश, पहले मस्जिदों में वजू के लिए होते थे कुएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed