फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 18-Month-Old Boy Killed in E-Rickshaw Collision, Father Seriously Injured

मेरठ-सरधना मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा की टक्कर से डेढ़ साल के हारिस की मौत, पिता गंभीर घायल

Thu, 27 Aug 2026 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

मेरठ-सरधना मार्ग पर महावीर यूनिवर्सिटी के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार डेढ़ वर्षीय हारिस की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता जाकिर गंभीर घायल हैं। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पहचान कर ली है।

विज्ञापन
Meerut: 18-Month-Old Boy Killed in E-Rickshaw Collision, Father Seriously Injured
घायल जाकिर - फोटो : अंकित हत्याकांड

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में मेरठ-सरधना मार्ग पर गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महावीर यूनिवर्सिटी के पास पोहल्ली गांव के निकट पीछे से आए ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डेढ़ वर्षीय मासूम हारिस की मौत हो गई, जबकि उसके पिता जाकिर गंभीर घायल हो गए। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पत्नी और बेटे के साथ बाइक से लौट रहा था जाकिर
सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बा निवासी 32 वर्षीय जाकिर मजदूरी करता है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह पत्नी तबस्सुम और डेढ़ वर्षीय बेटे हारिस के साथ बाइक से मेरठ से हर्रा लौट रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिंगर हत्याकांड: ‘उसने मुझे गाली दी, इसलिए कर दी हत्या’; जो बीच में आया वो भी जाएगा, भोलू की पोस्ट से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से ई-रिक्शा ने मारी टक्कर
महावीर यूनिवर्सिटी के पास ग्राम पोहल्ली के निकट पीछे से आए ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जाकिर और उसका मासूम बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को कंकरखेड़ा स्थित दीवान अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने डेढ़ वर्षीय हारिस को मृत घोषित कर दिया। जाकिर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल ई-रिक्शा चालक की पहचान गुड्डू (34) निवासी मोहल्ला भाटवाड़ा, सरधना के रूप में हुई है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed