अद्भुत नजारा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 15 हजार छात्र छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला, लिया ये संकल्प
Meerut News : मेरठ में युवाओं सहित अन्य लोगों ने नेताजी को नमन कर संकल्प लिया। युवाओं ने संकल्प लिया कि आगे बढ़ेंगे और देश को भी सशक्त बनाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज का गठन करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से कार्यक्रम हुए। इसमें युवाओं सहित अन्य लोगों ने नेताजी को नमन कर संकल्प लिया...अपनी ताकत पहचानेंगे। आगे बढ़ेंगे और देश को भी सशक्त बनाएंगे। पथ संचलन, मानव शृंखला के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचारों के माध्यम से इस क्रांतिकारी को याद किया गया।
पूरे देश का वैभव वापस लाना है : सुशील पंडित
मेरठ में पीएल शर्मा स्मारक मैदान में नेताजी की जयंती पर विभिन्न स्कूलों की ओर से पथ संचलन किया गया। डीएम दीपक मीणा ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मुख्य वक्ता सुशील पंडित ने कहा कि राम मंदिर बनना यह वामन अवतार जैसा पहला पग है। अब तीन पग में पूरे देश का वैभव वापस लाना है। कवि सम्मेलन भी हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया
संचालक अरुण जिंदल के साथ मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी वक्ता कुलश्रेष्ठ पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ एवं सुशील पंडित ने नेताजी जयंती पर स्मारिका का विमोचन किया। दीप मंत्र के बाद हेमचंद इंटर कॉलेज के छात्र ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता भगवान हस्तिनापुर आए पांडवों का संदेश लाए.. सुनाई। सत्यकाम इंटर नेशनल स्कूल के छात्रों ने हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी। मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, राम आएंगे...गीत गाया।
कार्यक्रम में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि तैमूर की अम्मी बनने से अच्छा है कि बाहुबली की देवसेना बनो। सुभाष जी की जयंती पर पहले गोष्ठी नहीं होती थीं। वर्ष 1945 में हादसे में सुभाष जी को मृत बताया गया। इसके बाद 1958 तक क्यों उनके घर में जासूसी कराई गई। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों का बलिदान याद दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत में अगर किसी को लगता है कि अत्याचार हो रहा है तो वे लोग पाकिस्तान चले जाएं।
कश्मीर के जानकार सुशील पंडित ने कहा कि 22 जनवरी के बाद देश में नई ऊर्जा आई है। राम के आदर्श प्रत्येक व्यक्ति के लिए हैं। अब एक युग परिवर्तन हुआ है। यह इतिहास को बदलने वाला दिन है। कार्यक्रम अध्यक्ष अजय गुप्ता ने स्मारिका के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बीएन पाराशर, देश प्रताप, सरिता त्यागी, अवधेश कुमार, कैप्टन डीडी शर्मा, लखन शर्मा, डॉ. दिशा दिनेश, गिरिश शुक्ला, अजय तोमर, अमित शर्मा, आरके भटनागर, एलके शर्मा, नीता गुप्ता, राम किशन आदि रहे।
भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे
पीएल शर्मा स्मारक में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का संचालन सुमनेश सुमन ने किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली चलो बोल कर जाने कहां खो गया, देश के लिए सुभाष तू तो वरदान था...। कवि सुदीप भोला ने सुनाया-मंदिर निर्माण पर कविता सुनाई। श्रीकांत ने कहा- जो प्राणों को ले हाथ में थे अंत तक लड़े, मां भारती के लाडले सुभाष को नमन। अभय निर्भीक ने सुनाया-भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे, अपने पूज्य तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे।
पथ संचलन में केके इंटर कॉलेज प्रथम
पथ संचलन में केके इंटर कॉलेज प्रथम और बैंड में आरजी इंटर काॅलेज ने एनसीसी में आईआईएमटी ने प्रथम व आरजी गर्ल्स इंटर काॅलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की ख्याति चौधरी व उत्कर्ष शर्मा प्रथम, राधेश्याम मोरारका सरस्वती विद्या मंदिर की सिमरन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में आरजी इंटर काॅलेज प्रथम, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय और सत्यकाम स्कूल तृतीय रहे। भाषण में त्रिशला देवी कनोहर लाल इंटर काॅलेज की गुंजन स्वामी प्रथम, चिराग जूनियर स्कूल की अनुरा व राधेश्याम मोरारका विद्या मंदिर की रिद्धि शर्मा द्वितीय, सीएबी के युवराज व बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के अनंत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
जीवन में संघर्ष को महत्व देते थे नेताजी
इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि नेताजी जीवन में संघर्ष को महत्व देते थे। उनका मानना था कि संघर्ष इंसान को बेहतर बनने में मदद करता है। उनमें भी संघर्ष से आत्मविश्वास पैदा हुआ। प्रवक्ता अनुपम निधि ने कहा कि नेताजी का नाम इतिहास में अमर है। अर्चना भास्कर, वंदना सिंह, प्रमिला, अंबिका देवी, कंचन सिंह, नफीसा खालिद, सुषमा बिन्द, मनु आदि रहीं।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली
जिला सहकारी बैंक में हवन किया
नेताजी की जयंती पर जिला सहकारी बैंक में हवन हुआ। सभापति विमल शर्मा ने कहा कि हमें एकजुट होकर देश की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालिका अधिकारी दिनेश ठाकुर, बैंक महाप्रबंधक मनजीत सांगवान, अंकुर सांगवान सहित अन्य रहे।