फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 11 year old girl brutalized, case registered when commotion broke out

मेरठ : 11 साल की बच्ची से दरिंदगी, हंगामा हुआ तो दर्ज हुआ केस

Sat, 03 Aug 2024 11:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 03 Aug 2024 11:39 PM IST
सार

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पड़ोसी युवक ने 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Meerut: 11 year old girl brutalized, case registered when commotion broke out
child demo - फोटो : freepik

विस्तार

वारदात के बाद डर की वजह से एक दिन बच्ची गुमसुम रही। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां थाने पहुंची लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को एक संगठन से जुड़े कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़िता महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह किसी मरीज को देखने के लिए अस्पताल गई थी। उनकी 11 वर्षीय बच्ची घर के सामने पड़ोसी युवक के घर मां को कॉल करने के लिए मोबाइल मांगने गई थी। आरोप है कि तभी आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर पीड़िता को धमकी दी। इससे पीड़िता डर गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने आपबीती बता दी। पीड़िता महिला ने आरोपी की पत्नी को कॉल किया लेकिन उसने कोई बात नहीं की। शुक्रवार रात पीड़िता बच्ची को लेकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। शनिवार सुबह पीड़िता को लेकर कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed