फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: खादर के 10 गांवों में भरा बाढ़ का पानी, आवागमन बंद, हजारों ग्रामीणों को अब बस नाव का ही सहारा

Thu, 07 Aug 2025 08:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 07 Aug 2025 08:56 PM IST
सार

Flood in Villages:बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 4.01 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया था। यह पानी देर रात तक खादर क्षेत्र में पहुंचा तो बहुत नुकसान हो गया। वहीं डीएम डॉ. वीके सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनका कहना है कि आठ गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

विज्ञापन
Meerut: 10 villages of Khadar filled with flood water, traffic stopped, thousands of villagers Affected
सिरजेपुर के ग्रामीणों को नाव से से रेस्क्यू किया गया। - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर के सिरजेपुर और फतेहपुर प्रेम गांव के समीप बृहस्पतिवार को तटबंध को तोड़कर बाहर निकले गंगा के पानी ने खादर क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई हुई है। इसका खामियाजा खादर क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अब यहां पर करीब आठ गांवों का संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। नाव से ही अवागमन किया जा रहा है।

 
Meerut: 10 villages of Khadar filled with flood water, traffic stopped, thousands of villagers Affected
बाढ़ के पानी से पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर रात बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 4.01 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया था। यह पानी देर रात तक खादर क्षेत्र में पहुंचा तो जमकर तबाही मचाई। गंगा के तेज बहाव ने कई स्थानों पर गंगा के तटबंध को क्षतिग्रस्त कर दिया। टूटे तटबंध से पानी निकलकर खादर क्षेत्र के गांवों की ओर बढ़ गया और सुबह होते-होते कई घरों में पानी भर गया। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए।
Meerut: 10 villages of Khadar filled with flood water, traffic stopped, thousands of villagers Affected
बोट से भ्रमण करते पीएससी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के मखदूमपुर, बस्तौरा नारंग, दूधली, लतीफपुर, भीमकुंड, किशनपुर, हादीपुर गांवड़ी, सिरजेपुर, बधवा खेड़ी आदि गांवों में बाढ़ का पानी भर गया। साथ ही इन गांवों में आवागमन के लिए मार्ग भी पूरी तरह से बंद हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: 10 villages of Khadar filled with flood water, traffic stopped, thousands of villagers Affected
लतीफपुर गांव में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला
गंगा का बढ़ता जल स्तर देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को ही ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की थी, परंतु ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब चारों ओर से ग्रामीण पानी से घिर गए तो उन्हें नाव के सहारे रेस्क्यू किया गया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
 
विज्ञापन
Meerut: 10 villages of Khadar filled with flood water, traffic stopped, thousands of villagers Affected
दूधली गांव में लोगों से बातचीत करते सपा के पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि। - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सामग्री, चिकित्सा सेवा कराई मुहैया
एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार बाढ़ राहत कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों तक खाद्य सामग्री चिकित्सा सेवा और पशुओं के लिए आवश्यक दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही जो ग्रामीण गांव से बाहर आ रहे हैं, उन्हें रेस्क्यू कर लाया जा रहा है। इसके लिए पीएसी की फ्लड कंपनी और एक नाव लगाई गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed