फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meera's devotion is the most unique: Kapil Bavra

मीरा की भक्ति सबसे अनूठी : कपिल बावरा

Tue, 28 Jul 2026 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Meera's devotion is the most unique: Kapil Bavra
- माधवपुरम क्षेत्र मंडप में भक्तमाल की कथा का हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। माधवपुरम क्षेत्र मंडप में श्री वैष्णव भक्त सेवा संस्थान एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पांच दिवसीय भक्तमाल की कथा के चौथे दिन रसिक कपिल बावरा महाराज ने मीरा बाई के जीवन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पूर्व जन्म में मीरा बाई माधवी नाम की एक गोपी थी। उनका विवाह अविचल के पुत्र सुंदर के साथ हुआ था और वे नंदगांव आई थीं। उन्होंने कहा कि मीरा की भक्ति सबसे अनूठी थी।
कथा के मध्य भजन भी गाए गए। इसमें श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहा तथा चले क्यों गए रे कान्हा मथुरा नगरीया जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का आनंद लिया।
विज्ञापन

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत धारण करने और गोवर्धन पूजा की महिमा का भी विस्तार से वर्णन किया गया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। वेदी पूजन राजेश वर्मा ने किया। समापन पर श्रद्धालुओं ने कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed