फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medikal mein intarn chhaatra se chhedachhaad par hangaama, jooniyar doktar ko peeta

मेडिकल में इंटर्न छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा, जूनियर डॉक्टर को पीटा

Wed, 10 Mar 2021 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
medikal mein intarn chhaatra se chhedachhaad par hangaama, jooniyar doktar ko peeta
मेडिकल में इंटर्न छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा, जूनियर डॉक्टर को पीटा
विज्ञापन

- प्रिंसिपल ने जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड करने का दिया आश्वासन
- प्राचार्य और थाने में की लिखित शिकायत, प्राचार्य ने गठित की कमेटी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्रा ने जूनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स ने सर्जरी विभाग में जाकर जूनियर डॉक्टर से मारपीट की। मारपीट की सूचना पर प्राचार्य और पुलिस पहुंची। जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया। हालांकि, इसके बाद भी छात्राओं ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए मेडिकल में हंगामा किया। मेडिकल थाने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद प्राचार्य से शिकायत की।
एमबीबीएस करने के बाद इंटर्नशिप कर रही छात्रा का आरोप है कि सर्जरी विभाग में एक जूनियर डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। पहले भी उसने इस तरह की हरकत की थी, तब उसे लगा कि गलतफहमी हो सकती है। लेकिन मंगलवार को हरकत बढ़ गई तो उसके शिकायत की। इंटर्नशिप कर रहीं 146 छात्राओं ने प्राचार्य को कार्रवाई के लिए लिखकर दिया। आरोप है कि उनके साथ भी इस तरह की हरकत की जाती है।
विज्ञापन

वहीं, जूनियर डॉक्टर का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं, छात्रा को कोई गलतफहमी हुई है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिविल लाइंस देवेश सिंह ने बताया कि इस मामले में थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मेडिकल कॉलेज के विभाग का मामला है। मेडिकल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की हो रही फजीहत
26 अगस्त 2020 : मेडिकल कॉलेज में टंकी पर चढ़े एमबीबीएस के छात्र, हॉस्टल से निष्कासित।
28 जनवरी 2021 : मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र आपस में भिड़ गए। सड़क पर ही जमकर मारपीट।
7 मार्च 2021 : मेडिकल में स्टूडेंट्स ने बिना अनुमति पार्क में की पार्टी। हो रही जांच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed