फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical store owner's son attacked with sticks and rods.

Meerut News: मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे पर लाठी-डंडों से किया हमला

Thu, 01 Oct 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Medical store owner's son attacked with sticks and rods.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की तारापुरी आरा मशीन वाली गली में मेडिकल स्टोर संचालक फहीम के 16 वर्षीय बेटे समीर को फोन कर बुलाने के बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। मामले में पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तारापुरी निवासी फहीम ने लिसाड़ी गेट थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बेटा समीर दुकान पर बैठता है। मुख्य आरोपी अक्सर दुकान से सामान ले जाता था और पैसे मांगने पर समीर से गाली-गलौज करता था। 24 सितंबर को भी आरोपी सामान लेने पहुंचा। समीर ने पहले का भुगतान नहीं होने की बात कहते हुए सामान देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज आरोपी ने मंगलवार रात करीब 8:30 बजे समीर को फोन किया और अपना पैसा लेने के बहाने आरा मशीन वाली गली में बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने समीर पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई में किशोर के शरीर पर कई चोटें आईं। पीड़ित के पिता के मुताबिक डर के कारण समीर ने घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी। 30 सितंबर को उन्हें घटना का पता तब चला, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर मारपीट का सीसीटीवी वीडियो देखा। इसके बाद बेटे से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed