फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical store operator shot dead in Lisadigate, Meerut

मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या

Sat, 11 Feb 2023 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator shot dead in Lisadigate, Meerut
मेरठ। लिसाड़ीगेट स्थित घंटे वाली गली में शुक्रवार रात 10:30 बजे नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां बरसाकर मेडिकल स्टोर संचालक साजिद सैफी (24) पुत्र शाहिद सैफी की हत्या कर दी। घटना के बाद भाग रहे बदमाशों का लोगों ने पीछा किया तो उनके ऊपर भी फायरिंग की। घटना से इलाके के लोगों में दहशत है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के शकूरनगर गली-1 निवासी साजिद सैफी पड़ोस में रहने वाले 10 साल के बच्चे के साथ मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। मेडिकल स्टोर शकूरनगर के सामने सड़क पार घंटे वाली गली के लिसाड़ीगेट रोड के मोड़ पर है। आरोप है कि मुंह पर कपड़ा बांधकर दो बदमाश स्टोर पर पहुंचे और साजिद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। स्टोर पर बैठा बच्चा भी बाल-बाल बचा। उसने साजिद के घर पर जाकर घटना की जानकारी दी। साजिद के पिता शाहिद, बड़ा भाई साकिब और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में परिवार के लोगों ने साजिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जिला अस्पताल में पीड़ित परिवार के लोगों ने हंगामा किया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय व इंस्पेक्टर देहलीगेट फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था साजिद
साजिद सैफी परिवार का लाड़ला था। वह चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी तय हो गई थी, जोकि अगले महीने होनी तय हुई थी। बड़ा भाई सारिक मकानों में सीलिंग का काम करता है और पिता शाहिद कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। बी-फार्मा करने के बाद चार माह पहले ही साजिद ने मेडिकल स्टोर खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed