{"_id":"57ed68704f1c1b7927574d47","slug":"medical-pahuchi-scan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल पहुंची सीटी स्कैन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल पहुंची सीटी स्कैन मशीन
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 30 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। बृहस्पतिवार को यहां मशीन पहुंच गई है। तीन दिन के अंदर मशीन को फिक्स कर दिया जाएगा और उसके बाद टेस्टिंग की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कंपनी द्वारा मशीन को हैंडओवर किए जाने के बाद ही मरीजों के हित में जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि नवंबर 2012 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरठ आगमन पर मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई लगाने की घोषणा की थी।
करीब ढाई साल तक सारा काम टेंडर प्रक्रिया में फंसा रहा, उसके बाद मशीन को लगाने के लिए कंपनियों की तरफ से लंबा समय लिया गया है। करीब तीन-चार महीने पहले ही एमआरआई जांच की सुविधा शुरू हो पाई है। प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता का कहना है कि हम कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द मरीजों को सीटी स्कैन जांच की सुविधा दी जाए। मशीन पहुंच चुकी है। रेट निर्धारित करने से लेकर अन्य बिंदुओं पर विचार किया जा रहा है। कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण मशीन लगने में देरी हुई है। कंपनी की ओर से मशीन को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह में मरीजों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।