{"_id":"63d3d4f0542ef72bed59e0f4","slug":"medical-na-news-c-14-1-mrt1001-94675-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडिकल में आज मिलेंगी 165 उपाधियां...45 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडिकल में आज मिलेंगी 165 उपाधियां...45 स्वर्ण पदक
विज्ञापन
मेडिकल में आज मिलेंगी 165 उपाधियां...45 स्वर्ण पदक
मेडिकल कॉलेज का स्थापना दिवस आज, प्रमुख सचिव होंगे मुख्य अतिथि
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज का 57वां स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण आलोक कुमार रहेंगे। विशिष्ठ अतिथियों में सैफई चिकित्सा विश्व विद्यालय के प्रो. डॉ पीके सिंह, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. और जिलाधिकारी दीपक मीणा होंगे। अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला करेंगी।
कोरोना के कारण दो साल बाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।
दीक्षांत समारोह में 165 स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं को उपाधि एवं 45 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज से अब तक सात हजार से ज़्यादा विद्यार्थी एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से तीन हज़ार से अधिक ने स्नातकोत्तर और 27 ने ज़्यादा ने डीएम एंडोक्राइनोलॉजी की डिग्रियां भी प्राप्त की हैं। कई डॉक्टर विदेशों में भी यहां का नाम रोशन कर रहे हैं। यह प्रदेश का एकमात्र राजकीय मेडिकल कॉलेज है, जहां डीएम एंडोक्राइनोलॉजी पाठ्यक्रम उपलब्ध है।
1963 को यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। बाद में कॉलेज का नाम लाला लाजपत रॉय के नाम पर रखा गया। 1966 में पहले बैच में यूजी में 58 छात्रों के प्रवेश हुए। इसी वर्ष के बाद से यह स्थापना दिवस मनाया जाता है। 28 जनवरी 1969 को कॉलेज बिल्डिंग का लोकार्पण डॉ.बी गोपाला रेड्डी ने किया।
विज्ञापन
====
मेडिसिन ओपीडी, एजुकेशन यूनिट और इमरजेंसी विभाग का होगा लोकार्पण
इससे पहले प्रमुख सचिव हरित भोजनालय, जनरल मेडिसिन ओपीडी, मेडिकल एजुकेशन यूनिट और इमरजेंसी मेडिसिन विभाग का लोकार्पण करेंगे। भोजनालय में पीएनजी शुरू हो रही है। जनरल मेडिसिन ओपीडी की शुरुआत होगी, जिसमें कम गंभीर मरीजों को देखा जाएगा। मेडिकल एजुकेशन यूनिट में चिकित्सकों को नई-नई तकनीकों और चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नए शोधों से अवगत कराया जाएगा जाएगा। इसके अलावा प्रमुख सचिव चिकित्सालय का भ्रमण करेंगे। मेडिकल में डीएनबी कोर्स शुरू करने की कवायद है। इसके लिए 4 सीटों का आवेदन किया हुआ है। वह निरीक्षण कर तय करेंगे कि सीटें दी जानी हैं या नहीं। डीएनबी(डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड)तीन साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है।