{"_id":"637be9cda19e6d4a3d1d20de","slug":"medals-stamped-veterinary-college-appointments-cleared-modipuram-news-mrt6146336124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी ऐजी के छात्र श्रेयश मुखर्जी को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी ऐजी के छात्र श्रेयश मुखर्जी को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में सोमवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई। इसमें 16 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले मेडलों पर मुहर लगी। श्रेयश मुखर्जी को बीएससी एजी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। साथ ही नियुक्ति वेटनरी कॉलेज में होने वाली नियुक्तियों को मंजूरी दी गई।
सोमवार की शाम तीन बजे कुलपति डॉ. केके सिंह की अध्यक्षता और कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह के संचालन में बैठक शुरू हुई। बैठक में ज्यादातर एजेंडा कृषि कोश पोर्टल एवं शोध गंगा पोर्टल पर अपलोड करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय के नेक मूल्यांकन संबंधित विभिन्न नीतियों को पास किया गया।
पशु चिकित्सा महाविद्यालय के रिक्त शैक्षणिक पदों की शैक्षिक अहर्ता, स्कोर कार्ड, घोषणा पत्र एवं विज्ञापन आदि के संबंध में सहमति दी गई। स्नातक कृषि छात्रों के पाठ्यक्रम में रोजगार परक मूल्य संवर्धन एवं स्थानीय क्षेत्रीय आवश्यकतानुसार संशोधन करने से संबंधित मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बैठक का संचालन विवि के कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह, डीन पीजी डॉ. रामजी सिंह, वित्त नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि डॉ. विवेक धामा, अधिष्ठाता बायोटेक रविंद्र कुमार, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट प्रोफेसर आरएसएस, निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह, अधिष्ठाता पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी डॉक्टर पुष्पेंद्र ढाका, संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. सतेंद्र कुमार अधिष्ठाता हॉर्टिकल्चर डॉक्टर सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विवि में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें : वीसी
कुलपति डॉ. केके सिंह ने कहा विवि में शैक्षणिक वातावरण को और अधिक मजबूत किया जाए। छात्रों के लिए रोजगार और स्वरोजगार विषयक विषयों को चलाते हुए ट्रेनिंग दी जाए। शिक्षण की गुणवत्ता को अधिक से अधिक बढ़ाया जाए।
ये मिलेंगे दीक्षांत समारोह में मेडल
कुलाधिपति स्वर्ण पदक - एक
कुलपति स्वर्ण पदक दो
कुलपति रजत पदक दो
कुलपति कांस्य पदक दो
विभिन्न पाठ्यक्रमों डिग्री 333
चार विषयों के टॉपर्स की सूची जारी
मेरठ। सीसीएसयू में 15 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए अब तक 116 टॉपर्स घोषित कर दिए गए हैं। सोमवार को चार विषयों के टॉपर्स के नाम जारी किए गए। अगर किसी को इन नंबरों को लेकर कोई आपत्ति है तो वह सात दिन में आवेदन कर सकता है। ब्यूरो
विषय और टापर्स
विषय - नाम - प्रतिशत
बीलिब - रवीना - 81.40
बीएमएलटी थर्ड - मोहित गौतम - 86.33
बीएससी माइक्रोबायलॉजी - शिवानी शर्मा - 86.45
एमपीएड - भावना यादव - 85.90