फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meda team demolished illegal colony of BSP leader Dara Singh Prajapati by five bulldozers in Meerut

बसपा नेता पर शिकंजा: पांच बुलडोजरों ने तीन घंटे में जमींदोज की दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी

Fri, 07 Apr 2023 12:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Apr 2023 12:40 PM IST
सार

बसपा नेता पर शिकंजा : मेडा की टीम ने पांच बुलडोजरों से तीन घंटे में ही दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन
Meda team demolished illegal colony of BSP leader Dara Singh Prajapati by five bulldozers in Meerut
मेडा की टीम ने अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति प्रशासन के निशाने पर आ गया है। मेडा की टीम ने किला परीक्षितगढ़ रोड पर बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति की निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी देवलोक रेजिडेंसी पर धावा बोल दिया। दलबल के साथ गई टीम ने पांच बुलडोजरों से तीन घंटे में कॉलोनी को जमींदोज कर दिया। सीवर लाइन और बिजली के खंभों को भी तोड़ दिया गया।

विज्ञापन


मेडा का बुलडोजर रोजाना किसी न किसी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से मेडा टीम भावनपुर थाना क्षेत्र में किला परीक्षितगढ़ रोड पर बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी देवलोक रेजिडेंसी को तोड़ने की कोशिश में लगी थी लेकिन वहां प्रजापति समाज के अपने समर्थकों को आगे करके दारा सिंह कॉलोनी को नहीं तोड़ने दे रहे थे। बुधवार को भी हुए विरोध के बाद मेडा टीम को लौटना पड़ा था। इस पर सख्ती दिखाते हुए मेडा टीम को विरोध करके बैरंग लौटाने वाले 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था।

विज्ञापन

बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति ने बुधवार को एमडीए की टीम द्वारा कार्रवाई करने की जानकारी मिलते ही यूट्यूब व फेसबुक आदि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रजापति समाज के अपने समर्थकों की भीड़ को भड़काया और एमडीए की टीम को बैरंग लौटने पर मजबूर कर दिया था। दारा सिंह प्रजापति ने कॉलोनी काटने से इंकार करते हुए यह कहकर गुमराह किया था कि वह कॉलोनी नहीं काट रहे हैं बल्कि गऊशाला बना रहे हैं।

वहीं विरोध से सबक लेकर मेडा की टीम ने बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति और उनके समर्थकों को बृहस्पतिवार की सुबह जागने का तक मौका नहीं दिया और सुबह 8:30 बजे कॉलोनी में धावा बोल दिया। सीओ सदर देहात देवेश कुमार, एसडीएम सदर देहात व भारी पुलिस बल के साथ एमडीए की टीम दारा सिंह प्रजापति की अवैध निमार्णाधीन कॉलोनी देवलोक रेजिडेंसी में पहुंची। पांच बुलडोजरों ने देखते ही देखते कॉलोनी को तीन घंटे में पूरी तरह से ध्वस्त कर जमींदोज कर दिया।

चलता रहेगा अभियान
एमडीए के जोनल अधिकारी अर्पित यादव ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ शासन ने सख्त रणनीति अपना रखी है। ऐसे में लगातार अभियान चलता रहेगा। जेई मनोज सिसौदिया, उमाशंकर, सर्वेश गुप्ता, नरेश शर्मा, महादेव शरण, संजीव तिवारी, संजय वशिष्ठ, सोमेंद्र चौहान, ओमपाल यादव एवं अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति ने बताया कि एमडीए की टीम ने चोरी चुपके आकर कॉलोनी में तोड़फोड़ की है। अब विधिक कार्रवाई के साथ आगे बढ़ेंगे।

दुल्हैड़ा चौहान में दो अवैध कॉलोनी ध्वस्त
पल्लवपुरम फेज-2 के पास गांव दुल्हैड़ा चौहान में सुरेश विनेश, रमेश कुमार व अनिल कुमार द्वारा 11000 वर्ग मीटर में और यहीं पर बालेश्वर, महावीर, धर्मपाल, राजपाल, अनुराग व संजय आदि द्वारा करीब 25000 वर्ग गज में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। जोनल अधिकारी वीके सोनकर, अवर अभियंता वेद प्रकाश अवस्थी समेत भारी संख्या में फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed