फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meda established 30 street libraries

Meerut News: अब कहीं भी होगी पढ़ाई, मेडा ने लगाई 30 स्ट्रीट लाइब्रेरी

Thu, 11 Jul 2024 04:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:24 PM IST
विज्ञापन
meda established 30 street libraries
- शॉपिंग मॉल, अस्पताल, शिक्षण संस्थान तथा पार्क आदि में की गई स्थापना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अब शहर में जहां भी मनचाहे वहां पर कुछ देर ठहर कर अपना मनपसंद साहित्य और रुचि के अनुसार किताबों को पढ़ सकते हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से बृहस्पतिवार को कमिश्नरी कार्यालय, जिलाधिकारी व कप्तान कार्यालय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सुभारती समेत 30 स्थान पर स्ट्रीट लाइब्रेरी की स्थापना कर दी गई। समाजसेवी एवं जन सामान्य के सहयोग से विकसित की गई इन स्ट्रीट लाइब्रेरी से लोगों में पढ़ने की आदत को फिर से जगाया जाएगा।
कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर सोशल मीडिया के दौर में पढ़ाई की कम होती आदत के चलते इसे फिर से बढ़ावा देने की मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से की गई तैयारी। ऐसे में अब शहर में कहीं भी अपनी पसंद का साहित्य लोग पढ़ सकेंगे। मेडा की ओर से बृहस्पतिवार को 30 स्थान पर स्ट्रीट लाइब्रेरी स्थापित की गई। इन सभी की जिओ ट्रैकिंग के साथ तस्वीर भी अपलोड की गई। मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने इसकी पहल की है। उन्होंने बताया कि शहर में ऐसे स्थान चिन्हित किए गए जहां पर लोग इंतजार करते हैं। इसके अंतर्गत शॉपिंग मॉल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, पार्क आदि में अभी 30 स्थान पर स्ट्रीट लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जल्द ही से बढ़कर 200 किए जाने की तैयारी है। मेडा लिखी बुकशेल्फ लोगों के सहयोग से चलेगी, जिसमें लोग किताब भी डोनेट कर सकते हैं। इसमें कोर्स की किताबे, अखबार आदि से इतर उपन्यास, कहानियां, साहित्य से जुड़ी जानकारीपरक किताबें रखी गई हैं।
विज्ञापन


यहां स्थापित की गईं स्ट्रीट लाइब्रेरी
एसएसपी कार्यालय, आईजी कार्यालय, एडीजी कार्यालय, जिला जज कार्यालय, जिला विकास अधिकारी कार्यालय, जिला वन अधिकार कार्यालय, नगर निगम, आवास विकास, पीवीवीए एल एमडी कार्यालय, जीएम डीआईसी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, सुशीला जसवंत राय अस्पताल, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, सुभारती, मेरठ मॉल पीवीएस मॉल, शॉप्रिक्स मॉल, गंगानगर स्थित डाउनटाउन मॉल, कुटिया, वर्धमान एमेरल्ड ग्रीन्स, मानसरोवर कॉलोनी, मेट्रो प्लाजा, ए टू जेड कॉलोनी, सूरजकुंड पार्क, कमिश्नरी पार्क, गांधी पार्क तथा गोल मार्केट।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed