फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Measurement postponed due to Chak Road dispute, Tehsil team returned

Meerut News: चकरोड विवाद में पैमाइश टली, तहसील टीम लौटी

Fri, 15 May 2026 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Measurement postponed due to Chak Road dispute, Tehsil team returned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। डूंगर गांव में भाजपा नेता और किसानों के बीच चकरोड को लेकर चल रहे विवाद के निस्तारण के लिए शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते टीम बिना पैमाइश किए लौट गई।
करीब एक माह पूर्व भाजपा नेता बलराज डूंगर के भाई एवं पूर्व प्रधान गजराज सिंह का गांव निवासी महेंद्र और कर्ण सिंह के साथ चकरोड को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान पूर्व प्रधान गजराज सिंह पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो हाल ही में जमानत पर रिहा होकर गांव लौटे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार आदेश कुमार के नेतृत्व में तहसील कर्मियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर पैमाइश का प्रयास किया। महेंद्र पक्ष ने चकरोड के सिजरा दुरुस्ती संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के दस्तावेज टीम को दिखाए। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने पैमाइश की कार्रवाई रोक दी और न्यायालय से पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही। टीम ने गांव में एक अन्य रास्ते के चौड़ीकरण की पैमाइश कर निशानदेही की। टीम में कानूनगो मुकेश सोम, लेखपाल शिवानी, कृष्णपाल सिंह और विनीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed