फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MD reviewed maintenance works.

Meerut News: एमडी ने की अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा

Sat, 19 Sep 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
MD reviewed maintenance works.
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र सेंट लुक्स का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत उपकरणों, पावर ट्रांसफार्मर एवं विद्युत लाइनों के अनुरक्षण कार्यो की समीक्षा की। एमडी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अनुरक्षण माह मनाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत विद्युत उपकन्द्रों, विद्युत लाइनों, पावर ट्रांसफार्मर, वितरण ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों के अनुरक्षण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एमडी ने उपकेन्द्र एवं यार्ड की साफ-सफाई तथा रखरखाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सोनम सिंह, प्रशान्त सोनी, मृत्युंजय शाही, मोहम्मद रजा, उग्रसेन यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed