{"_id":"683705a60971968a150e71d1","slug":"mcom-2nd-year-exam-will-be-held-on-30th-in-dn-college-meerut-news-c-72-1-mrt1063-134293-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएन कॉलेज में एमकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएन कॉलेज में एमकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 को
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित पांच कॉलेजाें के व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की एमकॉम द्वितीय वर्ष प्राइवेट कोड आई-304 की परीक्षा 30 मई को सुबह दस बजे से होगी। यह जानकारी प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने दी है।
75 प्रतिशत से अधिक अंक आने पर बताना होगा कारण
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एलएलएम पाठ्यक्रम को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बिना नैक मूल्यांकन के एलएलएम पाठ्यक्रम की संबद्धता न देने के निर्णय को लागू करने के बाद अब आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित नियमों को भी लागू कर दिया गया है। एलएलएम पाठ्यक्रम पढ़ाए जाने वाले कॉलेजों में यदि शिक्षक आंतरिक मूल्यांकन में किसी विद्यार्थी को 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक देता है तो परीक्षक को इतने नंबर देने का कारण बताना होगा। संबंधित छात्र की उत्तर पुस्तिका रिव्यू कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होगी।