फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Political parties made these preparations after bawal in Meerut, trying to please the dalits

बवाल के बाद राजनीतिक पार्टियों ने की ये तैयारी, दलितों को लुभाने की कोशिश

Wed, 04 Apr 2018 12:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, अरीश रिजवी, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, अरीश रिजवी, मेरठ Updated Wed, 04 Apr 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Political parties made these preparations after bawal in Meerut, trying to please the dalits
दलित आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

बवाल के बाद मेरठ शहर में दहशत का माहौल है। वहीं राजनीतिक पार्टियां दलितों को लुभाने में जुटी हैं। ऐसे में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सभी पार्टियों की नजरें हैं। 

विज्ञापन


14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती है। सपाइयों द्वारा इस दिन जिला पार्टी कार्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सपाई डॉ. अंबेडकर की राष्ट्र के प्रति सेवाओं तथा संविधान निर्माण के समय किए गए संकल्प पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस संबंध में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी सपा जिला और महानगर अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के लिए बहुत कुछ किया। 
विज्ञापन


प्रशासन की भी रहेगी निगाह
सूत्रों का कहना है कि बवाल के बाद 14 अप्रैल को पुलिस का भी खास फोकस रहेगा। हालांकि सभी दल कार्यक्रम करेंगे, मगर पुलिस-प्रशासन इस बार कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है। खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा मनाएगी समता दिवस
भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग का कहना है कि भाजपा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाएगी। तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंडल स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

पढ़ें : ...जब 7 घंटे तक जलता रहा शहर, SP सिटी समेत 100 घायल, देखें तस्वीरें

बसपा करेगी कई कार्यक्रम

Political parties made these preparations after bawal in Meerut, trying to please the dalits
फाइल फोटो

बसपा जिलाध्यक्ष मोहित कुमार ने बताया कि बसपा जयंती पर कई कार्यक्रम करेगी। आलाकमान से निर्देश आएंगे कि किस तरह इसे मनाया जाना है।

समरसता के लिए काम करेंगे
रालोद एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी का कहना है कि सभी मुख्यालयों पर सामाजिक समरसता के कार्य किए जाएंगे। जैसे रक्तदान शिविर लगाना, गरीबों को फल वितरित करना आदि।

सरकार और प्रशासन को कोस रहे सपाई
बवाल मामले में सपाई सरकार और प्रशासन को कोस रहे हैं। उनकी कमियां और खामियां गिना रहे हैं, लेकिन उपद्रवियों के बारे में कोई विशेष टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। इतना ही कह रहे हैं कि वे बवाल की निंदा करते हैं।

नाकामी छिपाने के लिए कराया केस: अतुल 
सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए मुझ पर और अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैं अस्पताल में हंगामा कर रहे लोगों को समझाने गया था, तब लोग शांत हुए। मेरी वजह से बवाल होने से बचा और पुलिस ने मेरे खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed