{"_id":"6a0b103dbd30f0c3360fa2d3","slug":"mawana-legends-defeated-king-warriors-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112374-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मवाना लेजेंडस ने किंग वॉरियर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मवाना लेजेंडस ने किंग वॉरियर्स को हराया
विज्ञापन
वाना प्रीमियर लीग सीजन-1 के तहत हुआ क्रिकेट मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना प्रीमियर लीग सीजन-1 के अंतर्गत अंडर 19 वर्ग का मुकाबला मवाना लेजेंडस और किंग वॉरियर्स के मध्य हुआ। इसमें मवाना लेजेंड्स ने जीत दर्ज की। मवाना लेजेंडस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग वॉरियर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। मवाना लेजेंड्स की ओर से शानू और दीपक ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जिससे किंग वॉरियर्स की टीम मात्र 80 रन पर सिमट गई और मवाना लेजेंडस ने जीत दर्ज की। लेजेंड्स की ओर से आयुष तंवर ने 5 विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच शानू ठाकुर को चुना गया। संचालन अंपायर अमित भाटी एवं प्रशांत ने किया, स्कोरर प्रिंस कश्यप रहे। आयोजन व्यवस्था में अंशुल गुर्जर, लवी भुटार एवं अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।