फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mawana: 40-Year-Old Man Found Hanging in Locked Room, Police Investigating Family Dispute Angle

Meerut: मवाना में बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, नौ महीने पहले किया था तीसरा निकाह

Sat, 07 Mar 2026 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 03:26 PM IST
सार

मेरठ के मवाना क्षेत्र की फरीद कॉलोनी में 40 वर्षीय जलाल का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Mawana: 40-Year-Old Man Found Hanging in Locked Room, Police Investigating Family Dispute Angle
crime - फोटो : crime

विस्तार

मेरठ के मवाना क्षेत्र की फरीद कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद कमरे में 40 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान जलाल के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने फंदे से उतारा शव
भैंसा रोड स्थित फरीद कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बंद कमरे में जलाल का शव फंदे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने किसी तरह युवक को फंदे से नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

बिजनौर में करता था मजदूरी
बताया गया है कि जलाल बिजनौर में एक मुर्गी फार्म पर मजदूरी करता था। पहली पत्नी शाहिदा के निधन के बाद उसने फलावदा थाना क्षेत्र के गांव सनोता निवासी नसीबा से निकाह किया था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे।

नौ महीने पहले किया था तीसरा निकाह
इसके बाद जलाल ने अब्दुल्लापुर के मोहल्ला बाजार जुम्मा मस्जिद के पास रहने वाली गुलशन से करीब नौ महीने पहले तीसरा निकाह किया था। वह फरीद कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहा था।

बेटी ने बताए पारिवारिक विवाद के संकेत
मृतक की 8 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और तीसरी मां नसीबा के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की मोबाइल यूनिट को भी मौके पर बुलाया। टीम ने कमरे और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मृतक की तीसरी पत्नी से भी पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed