{"_id":"600498768ebc3e2e772bc528","slug":"mausam-cold-city-with-frigid-cold-weather-modipuram-news-mrt521032819","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाड़ कंपाने वाली ठंड से कंपकंपी छूटी, ठिठुर रहे लोग, अभी जारी रहेगा सर्दी का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाड़ कंपाने वाली ठंड से कंपकंपी छूटी, ठिठुर रहे लोग, अभी जारी रहेगा सर्दी का कहर
Mon, 18 Jan 2021 01:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
मेरठ में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड का पूरा असर देखने को मिला। वहीं रविवार को गलन वाली ठंड फिर से कोल्ड डे कंडीशन बन गई थी। शीतलहर से शहरवासी पूरे दिन ठिठुरते रहे। दिन भर कोहरा छाया रहा। सूर्य देश के दर्शन भी नहीं हुए। 17 जनवरी का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन
घना कोहरा, शीतलहर व रात में पाला पड़ने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से कंपकंपी छूट रही है। रविवार की शुरुआत लोगों की घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सर्दी का कहर अभी जारी रहेगा। दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलने से ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 व न्यूनतम 88 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: चीन से हुए विवाद ने दिखाई नई राह, अब फिटनेस उपकरणों के कारोबार में चमकेगा शहर
पांच बार ज्यादा ठंडा रहा दिन
जब दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे आ जाता है तो कोल्ड डे कंडीशन यानी दिन भर गलन वाली ठंड रहने की स्थिति बन जाती है। इस दिनभर कोहरा रहता है और तेज शीतलहर चलती है। धूप बेअसर रहती है। रात को पाला ज्यादा पड़ता है। इस माह में अभी तक 1, 10, 11, 16 और 17 जनवरी को यह कंडीशन बनी है।
एक्यूआई में गिरावट
हवाओं की रफ्तार छह से आठ किमी प्रति घंटा रहने से रविवार को एक्यूआई 295 दर्ज किया गया। हालांकि यह स्तर भी सेहत के लिए खतरनाक है। शनिवार को एक्यूआई 374 रहा था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/