फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maulana Mahmood Madni says that the cases filed against the Tablighi Jamaat should be withdrawn

तब्लीगी जमात के खिलाफ देशभर में दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएं : मौलाना महमूद मदनी

Mon, 24 Aug 2020 05:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Aug 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Maulana Mahmood Madni says that the cases filed against the Tablighi Jamaat should be withdrawn
जमीयत उलमा-ए-हिन्द के महासचिव मौलाना महमूद मदनी - फोटो : अमर उजाला

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि तब्लीगी जमात के खिलाफ देशभर में दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। साथ ही कहा जेलों में बंद कर जिन जमातियों के साथ अत्याचार किया गया, उनको उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन


सोमवार को मौलाना महमूद मदनी ने जारी बयान में बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद डिवीजन बेंच के माध्यम से तब्लीगी जमात से संबंधित किए गए फैसले का स्वागत करते हुए इसे उन सरकारों के लिए सीख प्राप्त करने वाला बताया जो देशहित को उपेक्षित करके सांप्रदायिक कट्टरपंथियों के संगीत पर नृत्य करती हैं। 
विज्ञापन


मदनी ने कहा कि जस्टिस टीवी नालावाडे और जस्टिस एमजी सेवलेकर की बेंच का फैसला एक ऐसा स्पष्ट और पारदर्शी दर्पण है, जिसमें केंद्रीय और राज्य सरकारें अपना विकृत चेहरा देख सकती हैं। न्यायालय ने अपने फैसले में जिन तथ्यों पर प्रकाश डाला है उनसे सांप्रदायिकता, धर्मांधता और तानाशाही को निराशा और पराजय हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कमाल! अस्पताल में रोजाना होता है 'ऊँ' का जाप, तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, तस्वीरें


मौलाना मदनी ने कहा कि फैसले में अदालत ने इन मामलों से न सिर्फ सरकार को जागरूक करने का काम किया है बल्कि देश के सम्मान, उसके संविधान, उसकी प्रतिष्ठा और उसकी महान परंपराओं के प्रति इसके अनुत्तरदायी व्यवहार पर उसे चेताया भी है। 

मौलाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि खासतौर पर उत्तर प्रदेश की सरकार को इससे सीख हासिल करनी चाहिए। जिसका व्यवहार अत्यधिक गलत और बदले की भावना पर आधारित रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed