{"_id":"58e39fc64f1c1bf0125b4d3d","slug":"maternal-abortion-has-been-done-to-get-divorce-for-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन ही कराना चाहते है तलाक, करा दिया गर्भपात, पति ने न्यायालय में लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन ही कराना चाहते है तलाक, करा दिया गर्भपात, पति ने न्यायालय में लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
तलाक को लेकर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने ससुरालियों पर तलाक दिलाने के लिए पत्नी का गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में कार्रवाई के लिए गुहार लगाई थी। जिसके चलते पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी अरशद ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि उसकी शादी 9 सितंबर 2015 को हरिद्वार के कोटवाल निवासी इमरान की बेटी अंजुम से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ससुरालिए उससे खुश नहीं थे। इस दौरान पत्नी के गर्भ ठहर गया। आरोप है कि कुछ दिनों पहले ससुरालिए उसके घर आए और तथा उससे कहने लगे कि वह बेटी को किसी दूसरे के यहां बिठाना चाहते हैं इसलिए इसे तलाक दे दो। जबकि पत्नी ने भी उससे तलाक देने की बात कही। जब उसने पत्नी के गर्भवती होने की बात कहते हुए तलाक देने से इंकार किया तो ससुरालियों ने बताया कि उन्होंने पहले ही उसका गर्भपात करा दिया है। अरशद का आरोप है कि ससुरालियों ने साथ लाए तलाक के कागजों पर जबरन उससे हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। लेकिन उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों को आता देख उक्त लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अदालत के आदेश पर पत्नी अंजुम, ससुर इमरान, सास वकील और साले परवेज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन