मेरठ के दौराला क्षेत्र में मटौर स्थित पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया की कॉलोनी का माहौल रोजाना से अलग था। कॉलोनी में रहने वाले और पावर ग्रिड में कार्यरत शिव गोविंद सिंह के बेटे श्रेयांश कश्यप ने यहां कई साल गुजारे थे। श्रेयांश यहीं रहकर पढ़े थे। कॉलोनी के लोग श्रेयांश के साथ उसकी शहादत को भी याद कर रहे थे।
जब शहीद कैप्टन श्रेयांश का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए घर के बाहर निकाला गया तो कॉलोनी के अलावा स्थानीय लोगों का सैलाब उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। जोशीले नौजवान और अन्य लोग भारत माता के जयकारे लगाते रहे। शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की आंख नम थी। तमाम लोग मटौर स्थित श्मशान स्थल तक साथ गए और वंदेमातरम भी गाया। अंतिम यात्रा में एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ संजीव दीक्षित और इंस्पेक्टर बृजेश चौहान भी शामिल हुए।
2 of 5
martyr shreyansh kashyap
- फोटो : amar ujala
इस दौरान ब्रिगेडियर अर्जुन राठौर, कमांडिंग ऑफिसर पूरण चंद राव, मेजर आशीष सहरावत, मेजर गुलशन गुप्ता और नायब सूबेदार पाला सिंह के नेतृत्व में कैप्टन श्रेयांश को सलामी और गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कैप्टन श्रेयांश कश्यप उत्तरी सिक्किम में 15 हजार फीट ऊंची चोटी पर तैनात थे।
3 of 5
martyr shreyansh kashyap
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और 28 मई की रात 10:18 बजे उनकी सांसें हमेशा के लिए बंद हो गईं। इस समय अरुणाचल प्रदेश में तैनात उनके पिता शिव गोविंद सिंह शनिवार रात 11 बजे बेटे का शव लेकर घर पहुंचे थे।
4 of 5
martyr shreyansh kashyap
- फोटो : amar ujala
मुखाग्नि देने के बाद बिलख पड़े पिता
पिता शिव गोविंद ने शहीद बेटे को मुखाग्नि दी। सूबेदार पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी, नायब सूबेदार उत्तम, अखिल, सूबेदार अमरदीप सिंह ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। मुखाग्नि के दौरान पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों ने उन्हें संभाला पर वह बिलख पड़े। उन्हें उस बेटे को मुखाग्नि देनी पड़ी, जो उनका दोस्त था... दाहिना हाथ था। भाई शिवांश व बहन सृष्टि हाथों में भाई की तस्वीर लेकर रो रहे थे। ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे।
5 of 5
martyer shreyansh kashyap
- फोटो : amar ujala
जनप्रतिनिधियों ने भी सांत्वना दी
देर शाम शहीद कैप्टन के परिवार को सांत्वना देने जनप्रतिनिधि पहुंचे। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल, बैंक संचालक मदनपाल सिंह, डॉ. ओपी तोमर, राजेश सोम, उत्तर रेलवे बोर्ड सदस्य ऋषि पाल सिंह नैन, डायरेक्टर केंद्रीय उपभोक्ता भंडार सुबोध पिलौना ने परिजनों को ढाढस बंधाया।