फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman thrown out of home, brother-in-law accused of attempted rape

Meerut News: विवाहिता को घर से निकाला, ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Tue, 26 May 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of home, brother-in-law accused of attempted rape
मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी फरवरी 2025 में शास्त्रीनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही पति व ससुराल वालों ने 50 लाख रुपये व नोएडा में एक फ्लैट की मांग शुरू कर दी थी। विरोध करने पर विवाहिता के साथ अभद्रता की जाती थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार ताने देते थे और कई बार भूखा रखते थे। आरोप है कि उसे खाने में संदिग्ध पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सितंबर 2025 की सुबह जब वह घर पर अकेली थी, तभी उसके ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज ली है। एसपी सिटी विनायक गोपाल प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में लग गई है। संवाद
विज्ञापन

किशोरी को लेकर भागा आरोपी पकड़ा
मेरठ। लिसाड़ी गेट निवासी एक युवक ने 18 मई को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि जैद गार्डन निवासी आरोपी वसीम उसकी 15 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर ले गया था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश में लग गई थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को तलाश लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि किशोरी के भी बयान दर्ज करा दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस ने चोर को पकड़ा
मेरठ। लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी मेहराज ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि एक युवक द्वारा उनकी किराना की दुकान से रिफाइंड का टीन चोरी कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कोतवाली निवासी शमशाद को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपी जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed