{"_id":"5f19b6e58ebc3e636c664eef","slug":"married-woman-hanged-on-the-day-hariyali-teej-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर विवाहिता ने फांसी लगाई, पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर विवाहिता ने फांसी लगाई, पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर
Thu, 23 Jul 2020 09:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के परतापुर में गुरुवार तड़के एक नवविवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। भाई विजय कुमार ने आरोप लगाया कि दहेज लोभियों ने कार व पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर उसकी बहन को फांसी लगाकर मार दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
बरेली के गेजा खेड़ा गांव के रहने वाले विजय कुमार सिंह ने परतापुर थाना पुलिस को बताया कि उसने बहन शिवानी की शादी काजमाबाद गून निवासी सचिन पुत्र नरदेव के साथ ढाई साल पहले की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले आए दिन उसकी बहन से दहेज की मांग करने लगे। पिछले वर्ष ससुराल वालों ने शिवानी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
समझौता होने पर शिवानी को उसकी ससुराल भेजा। मंगलवार शाम शिवानी ने भाई को फोन करके अपने उत्पीड़न की बात कही थी। गुरुवार सुबह ही उसके मरने की सूचना मिली। विजय ने शिवानी के पति सचिन कुमार, ससुर नरदेव, सास सुधा, देवर रवि, मंटे, भोले और देवरानी आरती के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/