{"_id":"695fe6937e118eaadb02195e","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111294-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। गांव सोना में घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता ने छत में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोईया निवासी आरजू (26) की शादी करीब सात साल पहले गांव सोना निवासी आशीष पुत्र ओमपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटे और एक बेटी पैदा हुई। बृहस्पतिवार को विवाहिता आरजू ने घरेलू कलह के चलते कमरे में लगे छत के पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। वह घर लौटे तो विवाहिता का शव पंखे से लटके देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना परीक्षितगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंखे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सदर देहात का कहना है कि विवाहिता ने कमरे में लगे छत के पंखे से फंदा लगाकर जान देने के मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।