{"_id":"671c1cef3d0e2761ee0ce726","slug":"married-woman-assaulted-for-not-getting-bullets-in-dowry-four-injured-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105713-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दहेज में बुलेट न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दहेज में बुलेट न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में दहेज में बुलेट न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों से भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
बड़ौत निवासी सीमा पुत्री इरशाद ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हर्रा निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट न मिलने पर उसको प्रताड़ित कर रहे थे। बताया कि बीते बुधवार को विवाहिता बड़ौत में शादी में शामिल होने के लिए गई थी। इसके बाद वह पति के साथ ससुराल आ गई।
विवाहिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी पति ने मायके से बुलेट लाने का दबाव बनाया। विवाहिता द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने मायके में घटना की सूचना दी। मायके पक्ष लोग उससे मिलने आए तो उन पर भी आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में विवाहिता का भाई शमशाद व ताहिर, भाभी परवीन पत्नी ताहिर, बहन शबनम पत्नी इमरान घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।