फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman accuses former in-laws of kidnapping her daughter

Meerut News: विवाहिता का पूर्व ससुरालियों पर बेटी को उठा ले जाने का आरोप

Sun, 22 Mar 2026 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman accuses former in-laws of kidnapping her daughter
- मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला अंसार नगर में विवाहिता सानिया ने अपने पूर्व के ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी को उठा लिया।
महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी और उसकी बड़ी बहन की शादी मेरठ के 60 फुटा सड़क निवासी दो सगे भाइयों से हुई थी। उत्पीड़न के कारण दोनों बहनों का अपने पतियों से विवाद हो गया था। करीब तीन महीने पहले दोनों का तलाक हो गया था। तब से दोनों बहनें अंसार नगर स्थित अपने मायके में रह रही थीं।

आरोप है कि रविवार को महिला के पूर्व पति का भाई अपने एक साथी के साथ बाइक पर उनके घर पहुंचा। आरोपियों ने घर के बाहर खेल रही सानिया की डेढ़ वर्षीय बेटी सनाया को उठाया और बाइक पर सवार लेकर भागने लगे। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे सुहेल ने आरोपियों की बाइक रोक ली। आरोपियों ने सुहेल के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने तुरंत घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच में बच्ची को उठाने जैसी बात सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed