{"_id":"59c3ba7d4f1c1b24688b5b88","slug":"marriage-divyang-woman-to-rape-insert-video-on-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दिव्यांग महिला से करता रहा रेप, नेट पर डाली वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दिव्यांग महिला से करता रहा रेप, नेट पर डाली वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Thu, 21 Sep 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में शादी का झांसा देकर युवक ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की दिव्यांग महिला की इज्जत लूटी और अब उसकी वीडियो क्लीपिंग भी वायरल कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
पढ़ें : दूसरे समुदाय के युवकों ने बंधक बनाकर किया किशोरी से गैंगरेप, जबरन मांस...
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की एक मोहल्ले की रहने वाली दिव्यांग महिला का निकाह आठ साल पहले शामली जनपद के एक गांव से हुआ। इसके पांच साल की एक बच्ची भी है। बाद में पति से उसका तलाक हो गया। एक साल पहले उसका कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से संबंध हो गए और वह उससे निकाह के नाम पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब दिव्यांग महिला ने निकाह करने की बात कहीं तो उसने उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बनाकर वायरल कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। अब उसे उस युवक से जान का खतरा बना है। इस संबंध में दिव्यांग महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/