फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Marks given out of 50 instead of full-time 70

पूर्णांक 70 की जगह 50 में से दिए अंक

Sat, 12 Jul 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Marks given out of 50 instead of full-time 70
सीसीएसयू मूल्यांकन में मिली खामी - फोटो : बहराइच हाईवे पर लगा जाम।
- सीसीएसयू में एमए भूगोल के छात्र-छात्राओं ने लगाए आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मूल्यांकन कार्य में लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला एम भूगोल की परीक्षाओं का है। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि भूगोल की परीक्षा 70 अंकों की थी लेकिन 50 में से अंक दिए गए।
तीन जून को जारी एमए (भूगोल) प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में एक बड़ी त्रुटि ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई छात्रों को स्टैटिस्टिकल मेथड्स इन ज्योग्राफी विषय में पूर्णांक 70 की जगह 50 में से अंक दे दिए गए। छात्रों को जब अपने अंकों में विसंगति दिखी और उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाएं निकलवाईं तब यह पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन

पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से मूल्यांकन कार्य में अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। चुनौती मूल्यांकन में लगातार दोहरे अंकों में बढ़ोतरी इस बात का प्रमाण है कि कॉपियों का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हो रहा है। अधाना ने मांग की है कि एमए (भूगोल) की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed