फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many places raided in search of farmer's killer

किसान के हत्यारोपी की तलाश में कई जगह दबिश

Mon, 21 Jun 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Many places raided in search of farmer's killer
किसान के हत्यारोपी की तलाश में कई जगह दबिश
विज्ञापन

रोहटा। क्षेत्र के गांव डालमपुर में मेड़ के विवाद में की गई किसान की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया, जबकि उसके पिता की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

डालमपुर निवासी जोगेंद्र पुत्र तिलकराम सेना से रिटायर्ड थे। शनिवार शाम चार बजे जंगल में पानी चलाते वक्त गांव के ही शेखर और उसके पिता गुलबीर ने फावड़े से काटकर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। मेड़ काटने को लेकर दिनदहाड़े की गई हत्या के मामले को लेकर गांव में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शेखर को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसे रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया था। जबकि फरार आरोपी गुलबीर की तलाश में पुलिस ने रविवार को कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जोगेंद्र का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed