फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राकेश टिकैत बोले- अब होगी आरपार की लड़ाई, अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों की झड़प, तस्वीरें

Fri, 27 Nov 2020 10:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Nov 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU workers has protest against agricultural laws and Rakesh Tikait has declared fight
राकेश टिकैत ने किया एलान - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन ने देश में लागू किए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में और पंजाब के किसानों के समर्थन में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। किसानों ने दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर नावला कोठी पर धरना दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में आरपार की लड़ाई होगी। आंदोलन से ही किसान बचेगा। इसके बाद, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के नेतृत्व में किसान दिल्ली के लिए कूच कर गए।

Muzaffarnagar News: BKU workers has protest against agricultural laws and Rakesh Tikait has declared fight
धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भाकियू के नेतृत्व में किसान सुबह करीब 11.15 बजे नावला कोठी पर पहुंचे और दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों ने कृषि कानून के विरोध में धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बिना आंदोलन के किसान बचने वाला नहीं है। बगैर लड़ाई लड़े काम नहीं चल सकता। किसान किसी राजनीतिक दल के भरोसे जिंदा नहीं रहेगा। किसान आंदोलन से ही बचेगा। चमकीली कोठियों में बैठकर किसानों के भाग्य का फैसला नहीं होगा। ग्राउंड पर आकर बात करनी होगी। एक देश है एक प्रधानमंत्री है, सब उनकी बात मान भी रहे हैं। देश में जब एक व्यवस्था है, तो राज्यों में बिजली के अलग-अलग दाम क्यों हैं। किसानों को उनकी फसलों का दाम समय पर क्यों नहीं मिल रहा है। गन्ने का बकाया भुगतान क्यों नहीं हो रहा। गन्ने का दाम क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा है। सरकार किसानों के हक पर व्यापारियों का कब्जा चाहती है। सरकार कानून बनाए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर खरीदारी करने वालों पर कार्रवाई होगी।

Muzaffarnagar News: BKU workers has protest against agricultural laws and Rakesh Tikait has declared fight
ट्रैक्टर पर पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

भंगेला चेकपोस्ट पर अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों से झड़प
भाकियू नेता राकेश टिकैत और उनके साथ दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस-प्रशासन ने भंगेला चेकपोस्ट पर रोकने का प्रयास किया। किसान खतौली कस्बे से होते हुए भंगेला चेक पोस्ट पर पहुंचे। भंगेला चेक पोस्ट पर पहले से पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात थे। किसानों के साथ चल रहे एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम ई अमित कुमार, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी सहित अन्य थाना प्रभारी ने दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। यहां अधिकारियों के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई, लेकिन किसानों को पुलिस रोक नहीं पाई। भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुलिस टीम को हटाते हुए आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU workers has protest against agricultural laws and Rakesh Tikait has declared fight
rakesh tikait - फोटो : अमर उजाला

पुलिस बर्बरता से किसानों में आक्रोश
कृषि कानून के विरोध में किसानों ने हुंकार भरी है। हरियाणा और पंजाब के किसानों के साथ पुलिस बर्बरता से गठवाला खाप के किसानों में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU workers has protest against agricultural laws and Rakesh Tikait has declared fight
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का जत्था ट्रैक्टर ट्रॉली से दिल्ली के लिए कूच किया। जत्थे में शामिल पूर्व प्रधान चौ. थाम सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। दिल्ली कूच करने वालों में चौ. थाम सिंह, चौ. मुकेश मलिक, अमित रवा राजपूत, कुलदीप मलिक, धर्मवीर, ओमसिंह व राजेंद्र आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed