{"_id":"694413b9a21031a86b03bf8e","slug":"many-errors-were-found-during-mapping-the-team-is-busy-in-rectifying-them-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110764-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मैपिंग के दौरान मिली कई गड़बड़ी, दुरुस्ती करने में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मैपिंग के दौरान मिली कई गड़बड़ी, दुरुस्ती करने में जुटी टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। फार्म भरवाने के बाद अब मैपिंग में भी कई खामियां सामने आ रही हैं। इससे अधिकारी और बीएलओ दोनों परेशान हैं। कुछ फार्म में पिता-पुत्र की उम्र में असमानता तो कहीं नाम और पता ही गलत दर्ज पाया गया।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बड़े स्तर पर एसआईआर का कार्य चल रहा है। अधिकारी इस कार्य को पूरा कराने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। सरधना विधानसभा क्षेत्र में फार्म भरवाने का काम तो पूरा कर लिया गया है लेकिन मैपिंग में कई खामियां अधिकारी की चिंता का सबब बन गई हैं। बताया गया कि कई फार्मों में पिता-पुत्र की उम्र में असामान्य अंतर देखा गया है तो कुछ में नाम या पता गलत दर्ज किया गया। सबसे अधिक खामियां उन बीएलओ के फार्म में देखने को मिल रही हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा फार्म भरे हैं। अधिकारियों के अनुसार इन खामियों को सुधारने और मैपिंग सही करने में उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ रही है।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि मैपिंग के दौरान फार्मों में कई खामियां सामने आई हैं। सभी खामियों को दुरुस्त कराने का कार्य चल रहा है। जरूरत पड़ने पर डिटेल पुनः जांच कर फार्म भरवाने का कार्य किया जाएगा। कोशिश है कि एक भी मतदाता का फार्म छूटने न पाए। एसडीएम ने लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को चेतावनी भी दी है कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।