फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many districts of Western UP may receive rain till May 5

अलर्ट! पश्चिमी यूपी में पांच मई तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार

Mon, 27 Apr 2020 11:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Apr 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Many districts of Western UP may receive rain till May 5
बादल - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मेरठ जनपद में पांच मई तक मौसम बदलता रहेगा। कभी तेज चटख धूप निकलेगी तो आंधी और बारिश के भी आसार हैं। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रही। बादल छाए रहे। हवा की गति तेज रही। कहीं- कहीं हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


दरअसल पहले मौसम वैज्ञानिक 28 अप्रैल से मौसम साफ रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना जता रहे थे। लेकिन सोमवार को उन्होंने मई के पहले सप्ताह तक बारिश व आंधी की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर के अलावा शाहजहांपुर में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत बताई है। वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल माह में तापमान के साथ- साथ मौसम में भी उतार- चढ़ाव का सिलसिला लगातार बना रहा। अप्रैल माह के शुरू में जहां तापमान में उछाल दर्ज किया गया, वहीं माह के अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक बनी हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खूबसूरत नजारा... हर तरफ बर्फ ही बर्फ, पर मुश्किल में किसान, जिले में हुआ भारी नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार के मुकाबले सोमवार को दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा। लेकिन हवाओं के चलने से गर्मी का अहसास कम हुआ। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 70 व न्यूनतम 54 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 4-10 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। 

आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार मौसम का मिजाज बदला है। 28 अप्रैल से पहले मौसम साफ रहने का अनुमान था। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अभी पांच मई तक मौसम बदला रहेगा। बारिश व आंधी के आसार बने हैं। जिससे तापमान गिरेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed