फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mantri ji ke badalte he

मंत्री जी के बदलते ही दब गई घोटाले की जांच

Wed, 07 Sep 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 07 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
mantri ji ke badalte he
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 कृषि विश्वविद्यालय के बघरा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मधुमक्खी पालन में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट डॉ. संजीव बालियान का मंत्रालय बदलते ही ठंडे बस्ते में डाल दी गई। जबकि रिपोर्ट में खुलासा हो चुका है कि प्रोजेक्ट मंत्री जी का था और उसमें घोटाला हुआ है। लेकिन कार्रवाई न होने पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा यह प्रोजेक्ट तत्कालीन केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कृषि विज्ञान केंद्र बघरा (मुजफ्फरनगर) को दिया था। जो केवीके प्रभारी डॉ. पीके सिंह की देखरेख में शुरू किया गया था। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से गांव में जो युवा बेरोजगार हैं, और काम करना चाहते हैं, उन्हें मधुमक्खी पालन, डेयरी पालन, शूकर पालन आदि से जोड़ा जाए। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक युवाओं को उपकरण और प्रशिक्षण दें।
विज्ञापन

इसके लिए बघरा क्षेत्र के दो गांव कुटबा और कुटबी का चयन किया गया था। जिसमें इस योजना का लाभ 21 किसानों को दिया जाना था। प्रोजेक्ट के माध्यम से किसानों को बी बॉक्स, वेइंग मशीन, पैकिंग का सामान समेत करीब 20  उपकरण दिए गए। जिनकी क्वालिटी बहुत खराब थी। आरोप लगे कि केवीके अधिकारियों और कृषि विवि के टेंडर में शामिल अधिकारियों ने मिलीभगत से ऐसी फर्म को टेंडर दे दिया, जिसने 4-5 हजार रुपये के सामान को 21-25 हजार रुपये में दिया। सीधे तौर पर चार गुना अधिक कीमत पर सामान दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान की क्वालिटी खराब होने पर जब किसानों ने विरोध किया और इसकी शिकायत पर डॉ. संजीव बालियान ने कृषि विवि के कुलपति को पत्र भेजकर जांच कराने को कहा था। कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट भी कुलपति को सौंप दी। अब इस पर कार्रवाई का निर्णय कुलपति को लेना है। विवि के सूत्रों का कहना है कि डॉ. संजीव बालियान का मंत्रालय बदलते ही उनका दबाव भी विवि में कम हो गया है। जिस कारण से अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।


रिपोर्ट में हैं दोषी
मोदीपुरम। कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी बनाई थी। जिसमें अध्यक्ष डॉ. एसके सचान, सदस्य डॉ. बीआर सिंह, कमल खिलाड़ी, एसएन पांडेय को बनाया गया। कमेटी की रिपोर्ट में विवि से लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारी और अधिकारी दोषी बताए गए। जिन पर कार्यवाही की तलवार लटकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed