Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manpur Cricket King registers a spectacular victory

Meerut News: मानपुर क्रिकेट किंग ने दर्ज की शानदार जीत

Tue, 10 Nov 2026 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Manpur Cricket King registers a spectacular victory
मानपुर वारियर्स को सात विकेट से हराया, सौरव बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। मानपुर क्रिकेट किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मानपुर वारियर्स को सात विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मानपुर वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम की ओर से ललित कुमार ने 27 गेंदों में 38 रन और हरीश कुमार ने 26 गेंदों में 37 रन की पारी खेली।

राजिंदर ने 34 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि सुनील ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानपुर क्रिकेट किंग की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 174 रन बना लिए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। सौरव ने महज 47 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और चार छक्के शामिल रहे उन्होंने एक विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed