फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Manoj Kumar's Upkar film was shot on Muradnagar canal

Meerut News: मुरादनगर नहर पर हुई थी मनोज कुमार की उपकार फिल्म की शूटिंग

Sat, 05 Apr 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Manoj Kumar's Upkar film was shot on Muradnagar canal
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता मनोज कुमार की प्रख्यात फ़िल्म छायाकार ज्ञान दीक्षित द्वारा खीची गई फ़ोटो।
मेरठ। देशभक्ति की फिल्मों में अपनी अनूठी प्रतिभा से हर दिल पर राज करने वाले मनोज कुमार के निधन पर शहर के कला प्रेमियों ने भी उन्हें याद करते हुए नमन किया है। भारत कुमार के नाम से विख्यात रहे मनोज कुमार की मेरठ और आसपास के क्षेत्र से भी कई यादें जुड़ी हैं। शहर के चर्चित फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित ने उन्हें तब कैमरे में कैद किया था जब उनकी प्रसिद्ध फिल्म उपकार की शूटिंग मेरठ के पास मुरादनगर नहर पर चल रही थी। मुरादनगर उस समय मेरठ का ही हिस्सा था।
विज्ञापन

मुंबई में 45 वर्ष तक स्पेशल फोटो शूट कर चुके ज्ञान दीक्षित ने बताया कि मनोज कुमार से उनकी कई बार मुलाकात हुई। उन्होंने मुंबई के महबूब स्टूडियो बांद्रा और गोरे गांव स्टूडियो में कई बार मनोज कुमार की फोटो खीचीं थीं। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार की क्रांति के सेट कई बार फोटो की। मेरठ के पास मुरादनगर नहर पर मनोज कुमार ने उपकार फिल्म की शूटिंग हुई। फिल्म में वह मुरादनगर नहर पटरी पर साइकिल चलाते हुए दिखते हैं। इसके बाद दिल्ली बुराड़ी और मुंबई में शूटिंग हुई। सभी जगह उनका फोटो शूट किया गया।
विज्ञापन

स्वर गंगा साहित्य केंद्र में संरक्षित है फिल्मी इतिहास
- मनोज कुमार के फिल्मों की वीडियो कैसेट, ऑडियो कैसेट, प्रमोशनल बुक, पोस्टर आदि शहर में नौचंदी स्थित स्वर गंगा साहित्य केंद्र में संरक्षित हैं। स्वर गंगा साहित्य केंद्र के संचालक समाजसेवी गौरव शर्मा ने बताया कि 1957 की फिल्म फैशन से मनोज कुमार ने अपने कॅरिअर की शुरुआत की। फिल्म में वह 90 साल के भिखारी की भूमिका में दिखे। उन्होंने कांच की गुड़िया, हरियाली और रास्ता, पूरब और पश्चिम में लीड रोल किया। मनोज कुमार को लोग भरत कुमार के नाम से भी पुकारते थे। फिल्मी जगत से जुड़े ओडी राजपूत ने बताया कि वह कई साल से मुंबई में रहे हैं। मनोज कुमार से सभी युवाओं को प्रेरणा मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरलता का दूसरा नाम थे मनोज कुमार
- फिल्म के चर्चित फिल्म अभिनेता गिरीश थापर ने बताया कि कई बार मनोज कुमार से मुलाकात हुई। एक बार अंधेरी ईस्ट में फिल्म जय हिंद द प्राइड फिल्म की शूटिंग हो रही थी, तब उनसे मुलाकात हुई। थापर ने बताया कि वह भी उस स्टूडियों में शूटिंग में आए थे। स्वभाव से मनोज कुमार बहुत ही सरल व्यक्ति थे। उनकी कई ऐतिहासिक फिल्में युवाओं के लिए प्रेरणादायक भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed