{"_id":"5a0811a24f1c1bc8678baca3","slug":"manjil-saini-suspended-the-policeman-scolding-the-co","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजिल सैनी ने सिपाही को किया सस्पेंड, CO को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजिल सैनी ने सिपाही को किया सस्पेंड, CO को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी दहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एसएसपी मंजिल सैनी दहल अचानक थाना ब्रह्मपुरी पहुंच गईं। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि थाने में न तो फरियादियों की समस्या सुनी जा रही है और न सफाई हो रही है। थाने के वांछित और वारंटियों की सही जानकारी नहीं देने पर एसएसपी ने मुंशी से जवाब-तलब कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें : SSP मंजिल सैनी ने सीमा प्रधान को नहीं दी सीट, नसीहत देकर लौटाया
विज्ञापन
वहीं, सिपाही लख्मी सिंह को जानी थाने से ब्रह्मपुरी थाने भेजा गया था। नौ नवंबर को जानी से रवाना होने के बावजूद सिपाही ने ब्रह्मपुरी थाने में आमद नहीं कराई। सिपाही पर अवैध तरीके से बीस हजार रुपये मांगने का आरोप था। पुलिस अफसरों के बुलाने पर सिपाही नहीं पहुंचा। एसएसपी ने सिपाही को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच बैठा दी। इंस्पेक्टर को दस दिन का समय दिया। अतिक्रमण अभियान को लेकर सीओ ब्रह्मपुरी को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/