{"_id":"69cc36ec767f5088940564b0","slug":"man-who-stalked-and-harassed-teenage-girl-gets-three-years-imprisonment-after-11-years-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1147848-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोरी का पीछा कर छींटाकशी करने वाले को 11 साल बाद तीन वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोरी का पीछा कर छींटाकशी करने वाले को 11 साल बाद तीन वर्ष का कारावास
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में किशोरी का पीछा करने और छींटाकशी करने के दोषी जॉनी को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट न्यायालय संख्या-2 ने 11 साल बाद तीन साल की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
पीड़िता के पिता ने लालकुर्ती थाने में वर्ष 2015 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि इंचौली थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी जॉनी उनकी बेटी का पीछा करता था। आरोपी उसे रास्ते में रोककर छींटाकशी करता है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता है।
पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जांच के बाद मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। दोनों पक्षों के गवाहों के बयान और अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने जॉनी को दोषी पाते हुए मंगलवार को सजा सुनाई है।