फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man shot in daytime in kharkhauda Meerut, admit in hospital

यूपी: मेरठ के खरखौदा में युवक पर दिनदहाड़े बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर 

Mon, 05 Aug 2019 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Aug 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Man shot in daytime in kharkhauda Meerut, admit in hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के खरखौदा में सोमवार को एक छात्र पर गांव के ही युवकों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।  युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरखौदा का बिजोली निवासी बीस वर्षीय कल्लू पुत्र मुकेश गांव से खरखौदा जा रहा था। यहां रास्ते में डीएवी कॉलेज के नजदीक कुछ बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन

 

गोली लगते ही युवक कल्लू जमीन पर गिर पड़ा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। युवक को लहुलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक पर हमला करने वाले युवक गांव के ही बताए गए हैं। युवक के पेट में गोली लगी है। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed